जैसा की हम सब जानते है की भारत देश एक कृषि प्रधान देश है। भारत मे ज्यादा तर लोग की जीविका का एकमात्र साधन कृषि है। किसानो को बहुत सारी समश्याओ का सामना करना पड़ता है,कभी बाढ़,सुखा,और भी फिनान्सियल बहोत सारी प्रोब्लम होती है. किसानो को अपने जरुरत का सामान लेने में भी Kisan Credit Card की महत्वपूर्ण भूमिका होती है,

यदि आपको Kisan Credit Card के बारे में पता हो तो आपको पैसो के लिए परेशान होने की आवश्यकता नहीं है,यह योजना केंद्र सरकार द्वारा किसानो के सर्वांगीं विकास के लिए चलाया गया है,आप हमारे पुरे आर्टिकल को पढ़ कर जान सकते है की Kisan Credit Card कैसे प्राप्त करे.इससे होने वाले फायदे क्या है? कैसे अप्प्लय करते है? पूरी जानकारी इस आर्टिकल के माध्यम से जान सकते है.
Kisan Credit Card Scheme
Kisan Credit Card यह एक प्रकार का लोन है,जो किसानो को अपनी प्राथमिक जरूरतों को पूरा करने के लिए सस्ते ब्याजदर(4%) पर लोन मुहैया कराया जाता है.यह योजना भारत सरकार द्वारा रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया एवं नाबार्ड द्वारा मिलकर 1998 में शुरू की गई थी,जिसे किसान क्रेडिट कार्ड कहा गया.
योजना का नाम | किसान क्रेडिट कार्ड योजना |
किसकी योजना हैं | केंद्र सरकार की योजना |
योजना कब शुरू हुई | सन 1998 ई |
लाभार्थी कौन है? | भारत देश के किसान |
योजना का उद्देश्य | कम ब्याजदर में लोन उपलब्ध करना( साहुकारो से मुक्ति दिलाना) |
कितना ऋण दिया जाता है | 3 लाख रूपए तक( 3 लाख रूपए से ज्यादा लेने पर ब्याज में बढ़ोतरी) |
कितना व्याजदर है | 4% तक (3 लाख से ज्यादा में व्याजदर ज्यादा लगता है) |
किसान क्रेडिट कार्ड फॉर्म पीडीऍफ़ | यहाँ पर क्लिक करे. |
अधिकारिक वेबसाइट | https://pmkisan.gov.in/ |
Kisan Credit Card Yojana/किसान क्रेडिट कार्ड योजना क्या है?
कृषि के क्षेत्र में होने वाले साल भर के खर्च के लिए कृषि लोन दिया जाता है। यह योजना भारत सरकार द्वारा क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक एवं अन्य सरकारी बैंकों की सहायता से किसानों को मुहैया करवाया जाता है और कृषि लोन 5 वर्ष तक के लिए किसानो को दिया जाता है। किसान इस तरह के लोन का उपयोग ज्यादातर खेत की बुहाई, खाद, बीज और फसल बीमा योजना के लिए उपयोग में लिया जाता हैं।
Kisan Credit Card सम्बंधित दस्तावेज
1.6 लाख तक के लिए दस्तावेज
1.आधार कार्ड
2.पान कार्ड
3.भूमि के दस्तावेज जैसे ,खसरा,खतौनी व् हिस्सा प्रमाणपत्र
ये सभी दस्तावेज बैंक में जमा करना होगा.
अब आपका यह सारा दस्तावेज बैंक में जमा करना होगा बैंक आपका सिबिल स्कोर check करेगी उसके बाद वह आपका क्रेडिट लिमिट बैंक द्वारा निर्धारित किया जायेगा.
यदि आप इससे ज्यादा की राशी के लिए चयनित होते है तो आपको तहसील में वकील से सत्यापन करवाना होगा .वकीलों को 12 वर्ष का सत्यापन करके बैंक को देना होगा.अब बैंक आपका खाता खोलेगी और आपको लोन मुहैया कराएगी. लिमिट तय होने पर आप 5 वर्ष में कभी भी जमा कर और निकाल सकते है.बैंक आपकी भूमि को बंधक भी बना सकती है.
Kisan Credit Card Eligibility (पात्रता)
किसान क्रेडिट कार्ड के लिए वह किसान जिसके पास जमीन है,अथवा SHG और JLG ग्रुप भी पात्र है.
Kisan Credit Card Yojana (महत्वपूर्ण दस्तावेज)
किसान क्रेडिट कार्ड के लिए वही किसान पात्र होगा जिसके पास जमीन सम्बंधित सारे दस्तावेज उपलब्ध है. जो निम्नलिखित है.
- खसरा
- खतौनी
- हिस्सा प्रमाणपत्र
- पता सहित पहचानपत्र
- बैंक से NOC
- सपथ पत्र
- सिबिल स्कोर 680 के ऊपर होना चाहिए.
Kisan Credit Card (कितनी भूमि जरुरी है)
आपकी भूमि पर कितना लोन प्राप्त होगा वो Scale ऑफ़ opration जो (DTCL– district level technical committee) इस कमिटी द्वारा मापदंडो को तय किया जाता है. स्केल ऑफ़ ओपरेशन को प्रतिवर्ष district level technical committee द्वारा निर्धारित किया जाता है.जिसमे संचित और असंचित भूमि पर किये गए फसल पैदावार का मूल्य प्रति हेक्टर तय किया जाता है
Kisan Credit Card की समय मर्यादा
किसान क्रेडिट कार्ड की समय सीमा 5 वर्ष की होती है.यह ओवरड्राफ्ट की तरह होती है,आप जितना पैसा इस्तेमाल करोगे आपको उतना ही पैसे का व्याज देना होगा.आप जब भी इस पैसे का इस्तेमाल करेंगे तब आपको उतने ही पैसो का व्याज देना और आप इसे 5 साल के बाद रिन्वू करवा सकते है.
Kisan Credit Card Interest Rate (ब्याजदर)
Kisan Credit Card Interest Rate किसानो के लिए सामान्यता 4% की होती है.
- यदि आपका लोन 3 लाख तक का है तो आपको 9% का ब्याजदर देना होगा जिसमे आपको 2% केंद्र सरकार द्वारा सब्सिडी दी जाएगी.
- यदि किसान अपनी ली हुई राशी १ वर्ष के भीतर जमा करवा देता है तो उसे 3 % की अतिरिक्त प्रोत्साहन राशी दी जाती है.
- इसी प्रकार से यह सबसे सस्ता व्याजदर वाला सबसे सस्ता लोन हो जाता है जिसका व्याजदर केवल 4% ही रह जाता है.
Kisan Credit Card धारक की मृत्यु होने पर प्रावधान
जैसा की हम जानते है किसान को लोन तो प्राप्त हो जाता है परन्तु यदि किसान की मृत्यु होने पर लोन का क्या होगा? क्या राशी माफ़ हो जाएगी या जमा करना होगा इसका उत्तर यह है की बैंक आपको लोन देते समय आपकी जमीन को बंधक ले लेती है आपका लोन करते समय बैंक आपको personal accident insurance scheme के तहत आपका दुर्घटना बिमा करवाती है किसान की मृत्यु के पश्चत बैंक अपना पैसा insurance कंपनी से वसूल कर लेती है,अगर आपके इन्सुरंस से बैंक का देय हो जाता है तो कोई भी दिक्कत नहीं अगर पैसा नहीं हो पता तो उनके वारिस से पैसा वसूल किया जाता है,
Kisan Credit Card दुर्घटना बिमा क्या है?
personal accident insurance scheme के तहत किसानो को दुर्घटना बिमा कराया जाता है.जिसके फायदे निम्नलिखित है.
- 3 वर्ष में किसान को बिमा की रकम के रूप में सिर्फ 15 रूपए देने होते है.
- 5 रूपए खता धारक को जमा करने होते है और 10 रूपए बैंक जमा करवाता है.
- किसान को मृत्यु पश्चात 50000 की बिमा रकम देय पत्र है.
- यह बिमा किसानो की उम्र मर्यादा 70 वर्ष की है.
Kisan Credit Card ऑनलाइन अप्लाई कैसे करे?
Kisan Credit Card को प्राप्त करने के लिए आपको सीधे बैंक में जाकर अप्लाई करना होगा.अप्प्लाई करने के लिए आपके पास भूमि होनी चाहिए , आप बैंक के आलावा PM KISAN PORTAL पर जा कर अप्प्लाई कर सकते है.और आप इसकी ओफ्फिसियल वेबसाइट पर जाकर फॉर्म डाउनलोड कर सकते है.
Kisan Credit Card Helpline Number
किसान भाइयो को और अतिरिक्त जानकारी के लिए आप टोल फ्री नंबर (011-24300606) पर कॉल कर सकते है.
Kisan Credit Card सम्बंधित प्रश्न और उसके उत्तर (FAQ:)
Q.1 Kisan Credit Card योजना कब शुरू की गई?
ANS. यह स्कीम केंद्र सरकार द्वारा 1998 में लाई गई.
Q.2 Kisan Credit Card पर 4% ब्याजदर का लाभ कैसे पाए?
ANS. सामान्यता Kisan Credit Card की ब्याजदर 9% है.परन्तु इसमें सरकार द्वारा 2% की सब्सिडी दी जाती है और यदि आप दी गई राशी एक वर्ष के भीतर जमा करते है तो आपको 3 % की अतिरिक्त सब्सिडी दी जाती है.जिससे आपका ब्याज दर केवल 4% ही देना होता है.
Q.3 Kisan Credit Card कहा से प्राप्त करे?
ANS. Kisan Credit Card यह कार्ड आप अपनी नजदीकी शाखा में जाकर प्राप्त कर सकते है.
Q.4 One Time Settlement Scheme (OTS) क्या होता है?
वन टाइम सेटलमेंट स्कीम यह स्कीम जो किसान भुगतान राशी जमा नहीं कर पा रहे उन्हें डिफाल्टर माना जाता ऐसे व्यक्ति को मूलधन और ब्याज’ में’ छुट दी जाती है और फिर बैंक उन्हें दोबारा फिर कभी भी लोन नहीं देता.
Q.5 One Time Settlement Scheme के तहत बैंक द्वारा कितनी छुट दी जाती है?
ANS. यह स्कीम के तहत किसान को मूलधन और ब्याज में 50 % की छुट दी और किसी किसी समय 70% तक भी छुट दी जाती है.
Q.6 क्या यह Kisan Credit Card अन्य कार्ड की तरह होता है?
ANS. नहीं यह कार्ड अन्य कार्ड से बिलकुल अलग कार्ड है इसमें सरकार द्वारा कम ब्याजदर पर लोन मुहैया कराया जाता है .
मेरा नाम अर्जुन यादव में पिछले 10 सालो से डिजिटल फील्ड में काम कर रहा हु,मेरा यह ब्लॉग TheKreditGuru आपकी लोन,फाइनेंस और डिजिटल सेवा सम्बंधित जानकारी बढ़ाने में मदत करेगा,और आपको नवीनतम जानकारीया उपलब्ध कराएगा.